ससुराल की कहकर गया युवक लापता / Narwar News

शिवपुरी|ससुराल की कहकर निकला युवक 18 दिन से लापता है। नरवर थाना पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली है, श्याम जोशी (30) निवासी महावीर पुरा वार्ड 10 नरवर 6 जुलाई से लापता है। दरअसल श्याम जोशी अपनी ससुराल करैरा की कहकर निकला था। पिता हिमालय जोशी का कहना है कि मेरे बेटे श्याम जोशी की शादी तीन साल पहले सीमा पुत्री हरी जोशी निवासी काली माता मंदिर के पास करैरा से हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की एक बेटी है। पति-पत्नी के बीच 3 जुलाई 2021 को मुंहवाद होने से सीमा मायके करैरा चली गई। इसके बाद वह 6 जुलाई को पत्नी को साथ लेने के लिए ससुराल गया था।