Press "Enter" to skip to content

सोशल साइड पर हुआ प्यार, फिर शादी और शुरू हुआ दहेज प्रताड़ना का खेल / Shivpuri News

सोशल साइड पर हुआ प्यार, फिर शादी और शुरू हुआ दहेज प्रताड़ना का खेल

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है यहां एक महिला ने अपने ही ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति के जीजा ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके 11 माह का गर्भ भी गिरवा दिया। पीड़िता निवासी आज्ञाराम कॉलोनी विदिशा की युवती की सोशल साईड के जरिए शिवपुरी निवासी इंजीनियर दीपक कुशवाह से हुई पुत्र भीरकुराम कुशवाह शिवपुरी से हुई। सोशल के माध्यम से हमारी बातचीत होती रही ओर दीपक भोपाल के एनएनसीटी कॉलेज में पढने लगे। इस दौरान हम दोनों आपस में प्यार हो गया और हमारे फिजीकल रिलेशन संबंध भी बन गए शादी के बाद दीपक मुझे अपने घर ने ले जाते हुए नबाव साहब रोड पर स्थित अपने जीजा के घर ले गया।

जहां एक दिन दीपक के जीजा ने मुझे अकेला पाकर मेरे साथ छेडछाड कर दी,मैने यह बात दीपक को बताई तो उसने कहा कि तुझे जीजाजी के साथ सोना होगा उन्होने अपनी शादी मे पैसे खर्च किए है। इसके बाद दीपक का व्यवहार भी मेरे प्रति बदल गया। परिवार जन मुझे दहेज न लाने के कारण ताने देने लगे और मुझसे फिर दहेज की डिमांड करने लगे। दहेज न लाने पर मेरे साथ मारपीट की गई। इतना ही मेरी मर्जी के खिलाफ मेरा 11 माह के गर्भ को गिरा दिया गया। उसके बाद मैने विदिशा में जाकर जीरो पर कायमी कराई। फिर जाकर कोतवाली में छेडछाड,दहेज एक्ट और गर्भ गिराने की धाराओ में मामला दर्ज किया गया हैं,लेकिन कोतवाली पुलिस अब दीपक को गिरफ्तार नही कर रही हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!