कोर्ट मैरिज से की शादी, पत्नी हुई गायब, तलाश में जुटा पति / Pohari News

शिवपुरी| पोहरी की शिव कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की विवाहिता गायब हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राजकुमारी (25) पत्नी रिंकू परिहार निवासी शिव कॉलोनी पोहरी रविवार को गायब हो गई। पति रिंकू का कहना है कि बिना बताए चले जाने के बाद कई जगह तलाश की। उसने चार साल पहले राजकुमारी से कोर्ट मैरिज की थी।