सांसद केपी यादव ने किया डहरवारा की नलजल योजना का निरीक्षण / Kolaras News

 

शिवपुरी। सांसद केपीसिंह यादव एवं वीरेंद्रसिंह रघुवंशी विधायक कोलारस शनिवार को ग्राम पंचायत डहरवारा आए। यहां उन्होंने नलजल योजना का निरीक्षण किया। इसके साथ में अशोक जायसवाल एसडीएम, अमरनाथ एसडीओपी, अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सांसद केपी यादव ने कहा कि नलजल योजना के तहत प्रत्येक गांव के लोगों को पीने के लिए साफ पानी मिलेगा अब पानी के लिए इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वहीं वीरेंद्र रघुवंशी ने कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराए जाकर पानी उपलब्ध कराए जाने की बात कही।