Press "Enter" to skip to content

प्रायवेट कंपनी के एटीएम से निकला दो सौ का नकली नोट / Rannod News

रन्नौद। जिले के रन्नौद क्षेत्र में सरकारी एटीएम के अलावा कंपनी ने प्राइवेट एटीएम भी जगह-जगह लगा दिए हैं। मंडी रोड पर लगे इंडिया वन के एटीएम पर गुरूवार को एक युवक ने जब रुपए निकाले तो दो सौ का नोट नकली निकला। मामले की सूचना युवक ने संबंधित एटीएम कंपनी के लोगों को दी। इस पर से संबंधित ने मामले की जांच की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक रन्नौद निवासी एक युवक भगवत ने गुरूवार की दोपहर 1.15 बजे इंडिया वन के एटीएम से रुपए निकाले तो उसमें से एक नोट दो सौ का नकली निकला। युवक ने तुरंत एटीएम के सामने पंकज जैन नाम के एक व्ययापारी को बताया। नाट में गांधी का चित्र नजर नहीं आ रहा और उसमें कुछ अन्य कमियां भी हैं। बाद में युवक ने एटीएम अधिकारी को जानकारी दी जिस पर एटीएम इंचार्ज सीताराम धाकड़ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!