शिवपुरी। नरवर तहसील के जयनगर गांव में एक परिवार ने व्यक्ति की दस बीघा जमीन बटाई पर ले ली। जमीन में पैदावार लेता रहा और फिर उस पर कब्जा जमा लिया। तहसीलदार ने कब्जा हटाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद भी आरआई और पटवारी कब्जा नहीं हटा रहे हैं।
वंशी लोधी पुत्र भंवरा लोधी निवासी जयनगर का कहना है कि उसकी दो हैक्टेयर जमीन बटाई पर दी थी, लेकिन बाद में जगतसिंह लोधी, मलखान लोधी, सिरनाम और ज्ञासी ने उस पर जबरन कब्जा कर लिया। तहसील में आवेदन लगाया। तहसीलदार ने कब्जा हटाने का आदेश आरआई और पटवारी को दिया है। लेकिन आरआई और पटवारी कब्जा हटाने से आनाकानी कर रहे हैं। एसडीएम अंकुर गुप्ता ने मामला दिखवाकर कब्जा हटाने का आश्वासन दिया है। उधर कब्जा न हटने से पीड़ित परिवार परेशान है।

बटाई पर जमीन देना पड़ गया महंगा, 10 बीघा जमीन पर बटाईदार ने किया कब्जा / Narwar News
More from NarwarMore posts in Narwar »
- महिला ने ससुरालियों पर लगाया पति की हत्या का आरोप,थाने में नहीं हुई सुनवाई एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- सरकारी कर्मचारी की नियुक्ति से संबंधित सूचना न देने पर मध्यप्रदेश सूचना आयोग ने नरवर सीएमओ को जारी किया नोटिस / Narwar News
- तीन बदमाशों ने व्यापारी से 60 हजार रु., 100 ग्राम सोना व पांच किलो चांदी लूटी / Narwar News
- बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटी / Narwar News
- नवविवाहिता फांसी पर झूली, परिजनों ने लगाया हत्या के आरोप / Narwar News





Be First to Comment