Press "Enter" to skip to content

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज की अनूठी पहल : वैक्सीनेशन कराईए, लकी ड्रा कूपन पाईए, मिलेगा फ्रिज, टीव्ही, वॉशिंगमशीन, मिक्सी, गैस चूल्हा, जूसर मशीन ईनाम / Shivpuri News

शिवपुरी। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर एक सप्ताह के लिए कोरोना महावैक्सीनेशन शिविर की शुरूआत की गई है। इस कोरोना महावैक्सीनेशन को लेकर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के द्वारा अनूठी पहल की गई है जिसमें 18 प्लस एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोरोना वैक्सीनेशन डोज लगवाने वालों को आकर्षक लकी ड्रा में कूपन प्रदाय कर उसे 01 जुलाई को पुरूस्कृत किया जाएगा।

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल ने बताया कि एक सप्ताह के लिए जहां मप्र शासन के द्वारा कोरोना महावैक्सीनेशन की शुरूआत की गई है तो वहीं मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के द्वारा इस महावैक्सीनेशन शिविर को लेकर बीती 2 जून से ही नियमित कोरोना टीकाकरण शिविर की शुरूआत की जा चुकी है जिसमें 4546 लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है जिसमे आज मंगलवार 22 जून को 220 लोगो को कोरोना के टीके लगाए गएए बाबूजूद इसके अब कोरोना महावैक्सीनेशन में भी योगदान देते हुए कोरोना के प्रति आमजन को प्रेरित करने के लिए मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के द्वारा एक लकी ड्रा कूपन की व्यवस्था की गई है जिसमें 18 व 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कोरोना वैक्सीनेशन का डोज लेने वालों को शिविर स्थल मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर पंजीकरण और टीकाकरण के साथ एक कूपन प्रदाय किया जाएगा जिसमें आकर्षक पुरूस्कार रखे गए है इनमें मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की ओर से अध्यक्ष गौरव सिंघल की ओर से प्रथम पुरूस्कार फ्रिज, द्वितीय पुरूस्कार वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निशा गुप्ता व उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता की ओर से ऑटोमैटिक वॉशिंगमशीन, तृतीय पुरूस्कार प्रचार मंत्री विकास गोयल की ओर से मिक्सी का पुरूस्कार दिया जाएगा इसके साथ ही तीन विशेष पुरूस्कारों में समाज के पूर्व अध्यक्ष निर्मल गुप्ता व अजीत अग्रवाल ठेईया की ओर से एक एलईडी टीव्ही 24 इंच एवं पूर्व अध्यक्ष अनूप गोयल की ओर से एक इलेक्ट्रॉनिक गैस चूल्हा व पदाधिकारी महिला महामंत्री श्रीमती रेणु सिंघल की ओर से जूसर मशीन लकी कूपन ड्रा के विजेताओं को प्रदान किए जाऐंगें। आमजन से मध्यदेशीय अग्रवाल समाज ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित नियमित कोरोना टीकाकरण शिविर में पहुंचकर अपना कोरोना का टीका लगवाए और लकी ड्रा कूपन प्राप्त कर ईनाम भी पाऐं। यहां पुरूस्कार शिविर के समापन अवसर 01 जुलाई को सायं 4 बजे प्रदाय किए जाऐंगें। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा ड्रा खोला जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!