शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लक्ष्मीनिवास के पास एक युवक की शराब के लिए रुपए न देने पर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने तीन लेगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने बताया कि वह बछौरा से अपने घर आ रहा था तभी लक्ष्मीनिवास के पास उसे इमरान, लालू परिवार व जीतू कोली मिल गए तथा रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर उक्त युवक शराब के लिए रुपए मांगने लगे। जब शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे वह चोलि हो गया। बाद में आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment