क्लैट : ऑफ लाइन मोड पर परीक्षा 23 जुलाई को / Shivpuri News

शिवपुरी| कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट-2021 के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब यह परीक्षा 23 जुलाई को ऑफलाइन मोड में होगी। पहले यह परीक्षा 13 जून को होने वाली थी। परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को दो घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। परीक्षा पेन-पेपर मोड में ही कराई जाएगी।