शिवपुरी। योग दिवस 21 जून से कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। टीकाकरण अभियान की निगरानी के लिए अथवा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल इसकी सूचना जिला कंट्रोल रूम शिवपुरी के दूरभाष क्रमांक 07492-233200 पर देने के लिए कहा गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान ब्लॉक, ग्राम, वार्ड स्तर के आपदा प्रबंधन समूहों के सदस्यों के सहयोग के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को प्रेरित करते हुये, कोविड-19 टीके का प्रथम डोज तथा नागरिकों को द्वितीय डोज देने हेतु निर्धारित लक्ष्य अनुसार टीकाकरण किया जाना है।
समस्त जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र पर दिनांक 21 जून को समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों की उपस्थिति में महापुरुष की तस्वीर पर माल्यार्पण उपरांत दीप प्रज्जवलित कर टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ करेंगे तथा प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर सतत निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही टीकाकरण महाअभियान के दौरान अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराये जाने हेतु आपदा प्रबंधन समूह के सहयोग से जनसमूह को प्रोत्साहित करेंगे।






Be First to Comment