मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के 13वें दिन केवल एक ही केन्द्र रहा कोरोना वैक्सीनेशन सेन्टर
शिवपुरी- जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूं तो कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जोर दिया जा रहा है लेकिन इसी क्रम में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर एक ही नियमित टीकाकरण के रूप में संचालित होने वाले मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सेन्टर बनाया गया जहां एक ही केन्द्र होने के चलते यहां सुबह 9 बजे से शुरू हुआ वैक्सीनेशन महज दो घंटे ही चला और इसमें भी मौजूद 76 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके बाद वैक्सीन यहां उपलब्ध नहीं हुए। जिसे लेकर सैकड़ों लोग यहां से बैरंग अपने घर को वापिस लौटे और उनमें निराशा का भाव देखा गया।
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल ने बताया कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए सहयोग स्वरूप समाज की मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला को कोरोना टीकाकरण हेतु उपयोग करने के लिए यहां नियमित टीकाकरण शिविर लगाया गया जिसमें लगातार 12 दिनों से टीकाकरण चल रहा था इसी क्रम में आज शुक्रवार को 13वें चरण के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन कम उपलब्ध कराई गई जिसके चलते केवल 76 लोगों को यहां कोरोना के टीके लगाए गए। बताना होगा कि मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर को ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा केवल एक ही नियमित केन्द्र बनाया गया था बाबजूद इसके यहां वैक्सीन ना होने के कारण सैकड़ों लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। इस वैक्सीनेशन शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान देने वालों में समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम गोयल, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निशा गुप्ता, उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, महिला महामंत्री श्रीमती रेणु सिंघल, सहमंत्री शुभम गर्ग मामा, महिला सहमंत्री श्रीमती रेणु अग्रवाल व प्रचार मंत्री विकास गोयल आदि का महत्वपूर्ण योगदान शामिल है।
21 जून को वृहद वैक्सीनेशन अभियान होगा शुरू
बता दें कि 21 जून से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं संपूर्ण प्रदेश में एक अभियान के रूप में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अभियान चलाने वाले है संभवत: इसी कार्यक्रम को ध्यान में रखे हुए स्वासथ्य विभाग ने आज जिला मुख्यालय पर केवल 76 ही वैक्सीन भेजी और अब 21 जून से वृहद वैक्सीनेशन अभियान को सार्थक बनाने पर जोर दिया जाएगा इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग रूपरेखा तय कर रहा है।






Be First to Comment