बैंक में राशि जमा करने गये किसान के 60 हजार चोरी
बदरवास। बदरवास तहसील मुख्यालय पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा जिसमें इन दिनो पुरानी मुद्रा जमा करने एवं खाते से 24 हजार निकालने सहित आरटीजीएस करने के लिए लम्बी लम्बी लाईन विगत 9 नबम्बर से लगातार लगी हुई है। सप्ताह के पहले दिन 2 दिन के अवकाश उपरान्त सोमवार को दोपहर के समय 60 हजार रूपये खाते में जमा करने के लिए चितारा के किसान कृष्णभान पुत्र गोपाल धाकड की जेब में भीड में से किसी अज्ञात चोर ने 60 हजार रूपये की चोरी कर ली चोरी की जानकारी मिलने के बाद उक्त किसान बैंक कर्मियो से सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के अलावा अपनी शिकायत लेकर फिरता रहा। किन्तु किसी ने उक्त किसान की 60 हजार की चोरी के बारे में कोई कार्यवाही करना तक उचित नही समझा उक्त घटना की जानाकारी बैंक की लाईन में खडे लोगो ने संबाददाता शीलकुमार यादव को दी।