Press "Enter" to skip to content

युवक ने लगाई फांसी, पत्नी ने बचाई जान, हालत गंभीर

युवक ने लगाई फांसी, पत्नी ने बचाई जान, हालत गंभीर
Displaying 30 shiv 12.jpg पिछोर। थाना पिछोर अंतर्गत ग्राम बिरौली निवासी युवक अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूला प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला चिकित्सालय रैफर किया।
जानकारी अनुसार ग्राम बिरौली निवासी कप्तान सिंह पुत्र तोरनसिंह ठाकुर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत पर फांसी पर झूल गया।  कुछ दूरी से जब पत्नी दीक्षा ठाकुर ने घटना क्रम देखा और दैड़कर पति को बचाने का प्रयास करते हुऐ उसे उठाया और मदद के लिए चिल्लाने लगी, आबाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने वमुस्किुल उसे फंदे से उतारा और पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर कराया, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के साथ आये लोकपाल सिंह ठाकुर निवासी बिरौली ने बताया कि जिस समय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया उस समय कोई डॉक्टर अस्पताल में नहीं था। लोकपाल ने बताया कि मेरी पुत्री मुस्कान उम्र 12 साल को दो माह पूर्व जब सर्प ने काट लिया था तब भी अस्पताल में कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं था, समय पर उपचार न हो पाने के कारण मेरी पुत्री की मृत्यु हो गई थी। भास्कर ने अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में देखा तो एक चपरासी लक्ष्मण केवट वोतल लगा रहा था तथा सफाई कर्मी सागर घावरी आक्सीजन सिलेण्डर पकड़े हुआ था।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!