Press "Enter" to skip to content

जनपद पंचायत कार्यालय में गंदगी का आलम

जनपद पंचायत कार्यालय में गंदगी का आलम
Displaying 30 shiv 13.jpg
पिछोर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रशासनिक अमले द्वारा घर – घर, गॉव गॉव जाकर लोगों को साफ- स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, घर- घर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है किन्तु विडम्बना यह है कि जिस कार्यालय से इन योजनाओं के क्रियान्वयन का ढांचा तैयार किया जा रहा है वहीं गंदगी का आलम बना हुआ है, पिछोर की जनपद पंचायत कार्यालय को देखा जाये तो कार्यालय में बने मीटिंग हॉल के शौचालय, पेशावघरों में गंगदी इतनी है कि लोग इनका उपयोग करने में परहेज कर रहे है और खुले में कार्यालय की दीवारों पर मूत्र त्यागने को मजबूर हो जाते है तो महिलाऐं इसके लिए वेवस नजर आती है। जनपद कार्यालय के शौचालय में कीचड़ भरा हुआ है, पेशावघर में कचरा पड़ा रहता है, इसी तरह पानी सप्लाई भी पूर्ण तरह बन्द होने से पेय जल सहित प्रसाधनों में उपयोग करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय में कहीं भी कचरादान नजर नहीं आता जगह – जगह कचरों के ढ़ेर देखे जा सकते है। मौके पर उपस्थित बलराम जोशी तिंधारी, उमाशंकर लोधी नयाखेड़ा, रामकिशन जाटव जराय, श्रीमती भगवती जाटव, रामकुमार झा, संजीव बाचरौन ने इसे दिया तले अंधेरा बताते हुऐ कहा कि जब जनपद पंचायत कार्यालय में ही इतनी गंदगी है तो कर्मचारी गॉवों को पूर्ण तरह स्वच्छ कैसे कर सकेंगे। 
बॉक्स
प्रसाधन के लिए भटकते दिखे लोग
जनपद पंचायत कार्यालय पिछोर में आय दिन हो रहीं बैठकों में उपस्थित लोगों को कार्यालय में प्रसाधन की सुविधा न होने के कारण यहॉ वहॉ कार्यालय की दीवारों की ओट में भटकते देखा जा सकता है। 
बॉक्स
इनका कहना है 
जनपद पंचायत पिछोर कार्यालय में गंदगी है, इस संबंध में मैंने सीईओ को भी अवगत कराया था, उन्हें कार्यालय में सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
संजीव जैन
अनुविभागीय अधिकारी पिछोर 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!