Press "Enter" to skip to content

भारतीय नौसेना दिवसः जांबाजी को पीएम मोदी और पर्रिकर ने किया सलाम


भारतीय नौसेना दिवसः जांबाजी को पीएम मोदी और पर्रिकर ने किया सलाम

 भारतीय नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नौसेना को बधाई दी. पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि, 'सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को इस दिवस की बधाई. हम नौसेना के अहम योगदान की सराहना करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने नौसेना कर्मियों की बहादुरी को सलाम किया.


भारतीय नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नौसेना को बधाई दी. पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को इस दिवस की बधाई. हम नौसेना के अहम योगदान की सराहना करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने नौसेना कर्मियों की बहादुरी को सलाम किया.नौसेना दिवस पर अमर जवान ज्योति पर पहुंचकर सेना प्रमुख दलबीर सिंह, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.भारतीय नौसेना की शुरुआत पांच सितंबर वर्ष 1612 में हुई थी, जब ईस्ट इंडिया कंपनी के युद्धपोतों का पहला बेड़ा सूरत बंदरगाह पर पहुंचा था.वर्ष 1934 में रॉयल इंडियन नेवी की स्थापना हुई थी. वर्ष 1950 में गणतंत्र लागू होते ही भारतीय नौसेना ने रॉयल नाम को त्याग दिया था. चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने के पीछे इसका गौरवमयी इतिहास है.वर्ष 1971 में पाकिस्तान से हुए युद्ध को जीतने में भारतीय नौसेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. तीन दिसंबर को भारतीय सेना ने पूर्वी पाकिस्तान (अब बाग्लादेश) में पाक के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी.‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत चार दिसंबर वर्ष 1971 को भारतीय नौसेना ने करांची नौसैना के अड्डे (तेल डिपो भी शामिल) पर पहली बार जहाज से मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया था. पाकिस्तान के तीन जहाज नष्ट कर दिए थे.इसमें भारतीय नौसेना का आइएनएस खुकरी भी पानी में डूब गया था. इसमें 18 अधिकारियों सहित लगभग 176 नौसैनिक सवार थे. तेल डिपो में लगी आग सात दिन में भी नहीं बुझ सकी थी. इसी ऑपरेशन को जीतने की खुशी में चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!