
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ब्वॉयफ्रेंड और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शुक्रवार को गोवा में युवराज सिंह और हेजल कीच की ग्रैंड वेडिंग अटेंड की. शनिवार को ये लव बर्ड्स गोवा से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए. इस दौरान विराट जहां ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक ड्रेस में गॉगल के साथ दिखे तो वहीं अनुष्का लाइनिंग वाली शर्ट और जीन्स के साथ नजर आईं. विराट के हाथों में एक छोटा बैग भी दिखा, जिेसे वो काफी संभालते नजर आए. दोनों काफी खुश नजर आए. गोवा में युवराज और हेजल हिंदु रीति रिवाज से एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए. इस शादी में बॉलिवुड और खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई. लेकिन सबकी नजर विराट और अनुष्का शर्मा पर थी. जिन्होंने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिया.टीम इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बेचलर विराट कोहली जमकर नाचे और साथ दिखीं उनकी गर्लफ्रैंड अनुष्का शर्मा, जिन्होंने विराट का पूरा साथ दिया.इससे पहले गोवा एयरपोर्ट भी विराट-अनुष्का एक ही समय पर पहुंचे थे.हाल ही में विराट ने 28वां जन्मदिन भी अनुष्का के साथ मनाया था. विराट और अनुष्का ने पिछले कुछ महीनों में काफी वक्त साथ बिताया है.






Be First to Comment