Press "Enter" to skip to content

2000 रुपए तक के क्रेडिट और डेबिट लेनदेन पर नहीं लगेगा सर्विस टैक्स

2000 रुपए तक के क्रेडिट और डेबिट लेनदेन पर नहीं लगेगा सर्विस टैक्स

नोटबंदी के बाद नगद रहित भुगतान को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार नए-नए कदम उठा रही है. हालिया फैसले के मुताबिक, अब 2000 रुपए तक के क्रेडिट और डेबिट लेन-देन पर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा.
डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 14 फीसदी सर्विस टैक्स वसूला जाता है. इस लिहाज से 2,000 रुपए के हर पेमेंट पर आपको 280 रुपए की बचत होगी.सैमसंग के 13 एमपी कैमरे वाले इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काले धन पर लगाम लगाने के फैसले के बाद लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस फैसले के तहत 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोटों को आठ नवंबर से अवैध घोषित कर दिया गया.
इसके पहले भारतीय रेलवे ने टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पर अब तक लगने वाले टैक्स नहीं लेने की घोषणा की थी. इसके मुताबिक, 23 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच टिकटों की कैशलेस बुकिंग को प्रोत्साहित करने के लिए यह फैसला लिया गया था.
सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बुकिंग खिड़की से टिकट खरीदने और रेलवे के मान्यता प्राप्त रेस्तरां से खाने-पीने की खरीदने पर 24 नवंबर तक पुराने अमान्य नोट स्वीकार किए जाने की छूट भी दी थी.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!