मातृशक्ति का सम्मान कर मनाया महिला दिवस


दिनारा।

स्थानीय गहोई धर्मशाला पर ग्राम की सरपंच रामकली यादव, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना दुबे एवं जनपद सदस्य आरती अमर की देखरेख में बुधवार की दोपहर 3 बजे बड़ी संख्या में माताओं-बहनों की उपस्थिति में महिला दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गहोई महिला सभा की भावना रूसिया ने कहा कि वह नारी ही है जिसके बलबूते पर भारतीय समाज खड़ा है। नारी के बिना सृष्टि अधूरी है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना दुबे ने कहा कि एक तरफ  तो हमें शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है और दूसरी तरफ  हमें बेचारी अवला कहा जाता है अब हमें अवला जैसे शब्दों से संबोधित नही जाए हम किसी से कम नही और न ही हम अत्याचार सहन करेंगे बेटा बेटी को सामान समझा जाये आगे परियोजना अधिकारी ममता सिंह ने कहा कि जिस घर में नारी की पूजा होती है उस घर में देवता निवास करते है। प्रधान अध्यापक मीरा जोशी ने कहा कि सृष्टि का सृजन नारी से हुआ है ममता सिंह,मीरा जोशी, मालती चौहान, एसआई नम्रता गुप्ता का साल श्रीफल से सम्मान किया गया आभार प्रदर्शन आरती अमर द्वारा किया गया आखिर में आयोजको द्वारा स्वल्प आहार कराया गया इस मौके पर मिडिया से किरण अमर, हरनारायण पाल, केके गुप्ता सहित बड़ी संख्या में माताएं वहिने उपस्थित थी