चाइल्ड लाइन ने सीडल्यूसी की न्यायपीठ के समक्ष किया पेश
शिवपुरी। सिटी कोतवाली की बैंक कॉलोनी निवासी अजय पुत्र धर्मवीर परिहार और उसके साथ दोस्त उमेश कुशवाह उम्र 16 वर्ष तथा हिमांशु कुशवाह उम्र 17 वर्ष विगत 8 मार्च को रात्रि की 10 बजे कमलागंज कलाबाग से गायब हो गए थे। आज तीनों बालक वापस लौट आए जिन्हें चाइल्डलाइन द्वारा सीडब्ल्यूसी की न्यायपीठ के समक्ष पेश किये गए, जहां काउंसिलिंग उपरांत समझाइस व हिदायत देते हुए परिवारजनों को सौंप दिया गया। तीनो बालक घर से भागकर गए थे न कि़ अपहरण हुआ था। यह तीनों एकसाथ ही रात्रि में इंटरसिटी से गए थे और उसी ट्रेन से ग्वालियर आ गए थे। जिनेन्द्र जैन अध्यक्ष बाल कल्याण समिति शिवपुरी द्वारा पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि वह एक दिन इंदौर घूम व एक दिन ग्वालियर में रहे। खासबात यह है कि एक बालक 10 वीं का एक पेपर भी मिस हो गया।

अचानक गायब तीन दोस्त लौटे वापस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment