
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र
अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध हथियारधारी दो युवकों को
गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ 25,27 आम्र्स
एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थनरा चौकी
प्रभारी विनोद गौतम ने मुखबिर की सूचना पर से जितेन्द्र जाटव उम्र 22 वर्ष
निवासी थनरा को थनरा रोड नर्सरी के पास से लोडेड 315 बोर के कट्टा सहित
गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरे आरोपी सोनू आदिवासी निवासी झांसी को दिनारा
पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा
राउण्ड के जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी आपराधिक
प्रवृत्ति के हैं।






Be First to Comment