Press "Enter" to skip to content

करैरा में चोरी, प्लॉट से फर्मे व प्लाई के वॉटम चुराकर ले गए चोर / Karera News

करैरा। करैरा क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों को पुलिस को किसी तरह का खौफ नहीं है और लगातार चोरियों की वारदात को ंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार-बुधवार की रात सामने आया यहां मुगावली तिराहे के पास ित्रपाठी सेनेटरी के पीछे खाती बाबा कॉलोनी में एक प्लॉट पर चोरों ने धावा बोल दिया और वहां से सामान चोरी करके ले गए।

ठेकेदार मनोज कुशवाह ने बताया कि बीती शाम को जब वह प्लॉट पर बीमों में फ्रर्मे और प्लाई के वोटम सेट लगाए हुए थे। मंगलवार को शाम 6 बजे जब वह काम बंद कर घर चले गए और प्लॉट पर सामान रखा हुआ था। अगले दिन सुबह जब वह काम पर आए तो देखा कि चोरों के द्वारा लोके दो फर्में, बॉटम सेट चोरी हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर किया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!