Press "Enter" to skip to content

16 वर्षीय नाबालिग घर से गुम,पुलिस ने संदेही पर दर्ज किया अपहरण का केस / Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 से बुधवार -गुरूवार की मध्य रात्रि में एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की घर से अचानक गायब हो गई.गुरूवार की सुबह परिजनों ने सब जगह तलाश किया,नहीं मिलने पर गांव के युवक पर शंका जाहिर करते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने संदेही युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है.

 

पुलिस के अनुसार बैराड़ के वार्ड क्रमांक 3 निवासी 16 वर्षीय नाबालिक युवती के पिता ने बताया कि बीती रात मेरी बच्ची अपनी मां और भाई के साथ कमरे में सोई थी. सुबह जब परिजन सो कर उठे तो युवती घर से गायब थी. जो बिना बताए कहीं चली गई, तलाशने पर नहीं मिली तो परिजनों ने गांव के अंकित ओझा पर बहला- फुसलाकर भगा ले जाने की शंका जाहिर की.पुलिस ने संदेही अंकित ओझा के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!