खनियाधाना। नगर में 55 करोड़ की लागत की लागत से बनाए जा रहे रेडी चौराहे से कदवाया मार्ग पर नगर के लोगो की वहुप्रतिक्षित डिवाइडर बनाने की मांग स्वीकृत हो गई है जिसका भूमि पूजन 6 तारीख को भाजपा के राघवेंद्र शर्मा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त,राजू वाथम राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त और भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी करेगे।इसी दिन नगर में भाजपा का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।नगर में लोगो के द्वारा नगर की सीमा में डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तक की चेतावनी दी गई थी और इसके लिए नगर के भाजपा नेताओं ने प्रयास भी चालू कर दिए थे।नगर वासियो द्वारा डिवाइडर की स्वीकृति तक रोजाना मिट्टी,धुल आदि का भी सामना करना पड़ा लेकिन कभी भी किसी ने आपत्ति तक नही उठाई।लोगो की इन तकलीफों और इन्तजार के बाद राज्य सरकार ने 1200 मीटर लम्बा और साढ़े सात -साढ़े सात मीटर दोनों तरफ मंजूर किया है इस सबके लिए भाजपा नेताओं ने लोकनिर्माण मंत्री से मुलाक़ात की थी।डिवाइडर मंजूर होने के बाद लोगो में ख़ुशी है कि नगर में अब अच्छे कामो की शुरुबात हो गई है।
इनका कहना
हमारे द्वारा नगर की सुंदरता और सुरक्षा के लिए डिवाइडर मंजूर कराने के लिए प्रयास किये गए थे जवकि वर्तमान विधायक के द्वारा नगर की उन्नति के लिए कोई भी कार्य नही किया गया है।केबल भाजपा के द्वारा स्वीकृत किये गए कार्यो का भूमि पूजन ही करते है उनके द्वारा विधायक निधि भी कहा खर्च की जाती है ये भी पता नही चलता है।
भानु चौधरी
मण्डल अध्यक्ष खनियाधांना
हम लोगो के द्वारा रोड स्वीकृति के बाद विधायक महोदय से मुलाक़ात कर डिवाइडर स्वीकृत कराने की मांग की गई थी मगर विधायक द्वारा केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है कहकर चलता कर दिया था जिसके बाद भाजपा नेताओं ने प्रयास जारी किये थे।
चन्द्रशेखर पुरोहित






Be First to Comment