Press "Enter" to skip to content

4 पेटी अवैध बियर के साथ आरोपी गिरफ्तार

 
अपनी स्कूटी मोटर साईकिल से लेकर जा रहा था आरोपी 

दिनारा । शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय के दुवारा सम्पूर्ण जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब जुआ एक्ट आदि के तहत करैरा एसडीओपी आई पी एस अनुराग सुजानिया के निर्देशन में दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी के सहयोग से थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम ने चैकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोका तो वह नही रुका जिसको पुलिस ने पीछा कर चौकी से 4 किलोमीटर दूर फूला माता मंदिर के आगे कंथरिया मील के पास रोका तो आरोपी महेंद्र पुत्र दीनानाथ राय उम्र 28 साल निवासी महावीर नगर झाँसी उत्तर प्रदेश अपनी स्कूटी वाइक पर दो प्लास्टिक के थैले में दो दो पेटी अवैध बियर किंग फिशर की केन कीमती 9600 रूपये की रखे हुए था जो करैरा से झाँसी की और ले जा रहा था आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया उक्त कार्यवाही में दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम ASI प्रेमलाल पांडेय आरक्षक प्रभजोत सिंह ,गौरव कुमार ,मनीष कुमार,अतिवल सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।

जुआ खेल रहे दो लोग गिरप्तार 
बीते रोज पुलिस ने जुआ खेल रहे दो लोगो को गिरप्तार कर आरोपियों के पास 1010 रूपये व् एक तास की गड्डी वरामद की। आरोपियों ने अपने नाम नाथूराम पुत्र मसलथि केवट व अशोक पुत्र पंचू विश्वकर्मा बताये।आरोपी बीते रोज पुराने दिनारा में ताल की पार पर बरिया के पेड़ की नीचे हार जीत का दाव लगा रहे थे आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!