Press "Enter" to skip to content

प्रांतीय आह्वन पर 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी और आरआई अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

शिवपुरी। प्रांतीय आह्वान पर मप्र के समस्त पटवारी और आरआई (राजस्व निरीक्षक) अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बस्ते जमा कर हड़ताल पर चले गए। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रधान ने बताया कि मप्र पटवारी संघ एवं राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा मप्र में संघ की विभिन्न मांगों को लेकर राज्य शासन को पूर्व में ज्ञापनसौंपा थो जिसके संदर्भ में समुचित समय व्यतीत होने के बाद भी पटवारी और आरआई संघ की मांगों को पूर्ण नहीं किया गया। शासन के इस रवैय के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रांतीय आह्वन पर समस्त प्रदेश के पटवारी और आरआई अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है और इस संदर्भ में कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार को बस्ते जमा कर ज्ञापन सौंपकर हड़ताल के बारे में अवगत करा दिया गया है। खनियाधाना में पटवारी बालेन्दु यादव के द्वारा अपने सैकड़ों पटवारी व आरआई के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामल होने के लिए इसकी अनुमति प्रदान करने हेतु तहसीलदार खनियाधाना को ज्ञापन सौंपा और कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। इस ज्ञापन में खनियाधाना के अन्य पटवारी अनिल एका, प्रदीप जैन, रघुराम यादव, रघुवीर जाटव, रंजीत बेक, नन्दराम आदिवासी, जितेन्द्र चौबे, सविता यादव, प्रभुदयाल सोहरे, आनन्द शर्मा, आशीष शर्मा करैरा, आशीष शर्मा भौंती, आशाराम राय,नाथूराम आदिवासी, सुरेश शर्मा व विनोद जाटव सहित अन्य पटवारी व आरआई शामिल रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!