Press "Enter" to skip to content

आधा दर्जन झोंपडिय़ों में लगी आधा, एक लाख का नुकसान

खनियांधाना। खनियांधाना कस्बे के ग्राम पोठयाई में आज दोपहर के समय अचानक लाग गई। आग की चपेट में एक के बाद एक लगातार 6 झोपडिय़ां चपेट में आ गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और लोग अपने झोंपडिय़ों में से निकलकर बाहर आए। मुसाह सिंह यादव सहित लोगों के यहां पर आग लगी। आगजनी की इस घटना में एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, जिसका आधा टेंक भरा हुआ था। फायर बिग्रेड आधा टेंक पानी से आग पर काबू नहीं पा सकी तो इसके बाद ग्रामीणों द्वारा टेंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किन कारणों के चलते लगी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!