Press "Enter" to skip to content

गहोई समाज चौरासी क्षेत्र का विवाह सम्मेलन 29 अप्रैल को

सम्मेलन की तैयारियो को लेकर बैठक सम्पन्न   
 

दिनारा। प्रत्येक वर्ष की अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाला गहोई समाज चौरासी क्षेत्र का विवाह सम्मेलन यथा स्थान कमलेश्वर मंदिर करार खेड़ा पर 29 अप्रैल को नौवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जिसकी तैयारियो को लेकर 21 अप्रैल की दोपहर विवाह स्थल पर चौरासी क्षेत्र गहोई समाज की बैठक मुख्य अतिथि राजाराम निगोती महंत व महासभा के मनोज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में उपस्थित जनो को आयोजन की व्यस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई इस मौके पर मनोज चौधरी,संतोष चौधरी व रमेश कुमार बड़ेरया द्वारा विवाह सम्मेलन की 51 सौ की स्थाई सदस्यता ली गई जिनका माला पहना कर स्वागत किया गया बैठक का संचालन विनोद सेठ भोती एवं मंत्री कैलाश पहारिया व लेखन कार्य संतोष चौधरी द्वारा किया गया एवं विवाह पंजीयन की जानकारी संजीव छिरौल्या द्वारा  बताई गई आगे एमएल गेड़ा,कामता सेठ,राजू सर्राफ द्वारा विवाह सम्मेलन में उपहार सामग्री अच्छी गुडवत्ता की खरीदने की बात रखी एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी करार खेड़ा पंचायत ने ली कमलेश्वर मंदिर पर 21 अप्रैल से सात दिवसीय  महामृत्युंजय जप व अभिषेक आयोजन चल रहा है इस आयोजन के मुख्य यजमान कैलाश नारायण डेगरे ने सामाजिक बंधुओ से इस पुनीत आयोजन में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है बैठक में धनीराम गेड़ा,एमएल गेड़ा,मंत्री कैलाश पहारिया,रमेश बिलैया,राजेन्द्र सर्राफ,मुकेश पंसारी,विधायक प्रतिनिधि जय जय वकील, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गहोई महिला सभा भावना रूसिया दिनारा,रामस्वरूप कंथारिया,संजीव छिरौल्या, हेमंत गेड़ा,मुकेश लहारिया,गिरजा प्रसाद लहारिया,रामेश्वर नीखरा आदि उपस्थित थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!