Press "Enter" to skip to content

करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक युवक ने लगाई फांसी / Karera News

करैरा। करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि शनिवार शाम खनियाधाना ग्राम के बुकर्रा का रहने वाला टिंकू पाल से कल सिरसौद चौराहे के पास एक्सीडेंट हो गया था। 108 के साथ शनिवार की शाम करैरा स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने आया था जिसके साथ एक्सीडेंट हुआ था वह भी इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए थे। आज सुबह 5:30 बजे के लगभग एनआरसी की सपोर्टिंग स्टाफ अल्लाह अहिरवार जब बाहर पानी भरने आई तो देखा कि पेड़ पर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ है 

 

उन्होंने तुरंत करैरा बीएमओ को फोन लगाया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतारा और मृतक के परिजन को सूचना की मृतक के परिजन अस्पताल में आकर कहने लगे कि हमारा भाई फांसी नहीं लगा सकता और आपने उसे नीचे क्यों उतारा समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी । 


 

और अस्पताल की सीसीटीवी कैमरे फांसी का कारण क्या है इसके लिए करैरा एसआई राजवीर सिंह गुर्जर , एएसआई चौघड़िया खंगाल रहे हैं। सवाल यह पता है कि अस्पताल के बाहर आखिर युवक ने फांसी क्यों लगाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!