Press "Enter" to skip to content

मोबाइल ठीक करने ऐवज में दुकान द्वारा पैसे मांगने पर आरोपियों ने की मारपीट

शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी राजपुरा रोड़ पर निवासरत दो युवकों ने गणेश गली में रहने वाले मोबार्ईल की दुकान पर काम करने वाले युवक की जमकर मारपीट कर दी। उक्त दोनों युवक कर्मचारी से इसलिए नाराज थे क्योंकि उसने मोबाईल ठीक कराने के रूपए मांग लिए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु राठौर उर्फ बंटू निवासी गणेश कॉलोनी पुरानी शिवपुरी महावीर मोबाईल पर काम करता है। जिसकी पहचान अमर राठौर और दीपेश राठौर पुत्रगण दिनेश राठौर निवासी राजपुरा रोड़ से थी और इसी पहचान के चलते दोनों भाई हिमाशु की दुकान पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने मोबाईल की डिसप्ले ठीक कराने के लिए दी। जब डिसप्ले ठीक हो गई तो दोनों ने रूपए देने से आना कानी की। लेकिन हिमाशु ने उनसे कहा कि उनके सेठ जी रूपयों की मांग कर रहे हैं। जिस पर दोनों भाईयों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!