
दिनारा। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय के द्वारा संपूर्ण जिले
में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत में रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना
मिली कि दो व्यक्ति दतिया रोड़ सिकंदरा बैरियर के पास घूम रहे हैं। तभी
मुखबिर द्वारा बताई गई सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं
एसडीओपी अनुराग सुजानिया को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर दिनारा
थाना प्रभारी रामराजा तिवारी को शीघ्र कार्रवाई के लिए आदेशित किया। जिस
पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को
गिरफ्तार किया। जिनके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। दिनारा थाना
प्रभारी श्री रामराजा तिवारी ने बताया कि आरोपी विकाश पुत्र गोपाल बागरिया
(20) निवासी ग्राम खंडारछापर कॉलोनी थाना खंडार जिला सवाई माधोपुर राजस्थान
व पप्पू पुत्र छिताराम बंजारा (20) निवासी ग्राम दौड़ा नाटा कॉलोनी फागी
थाना फागी जिला जयपुर राजस्थान ने करैरा दिनारा, डबरा, भितरवार आदि स्थानों
पर चोरी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों ने 18-19 जून की दरम्यानी रात
को दिनारा में झांसी शिवपुरी हाइवे रोड विपिन गुप्ता की दुकान से पिकअप
वाहन से 10 बोरी गेहूं चोरी कर ले जाना व 20-21 जून की दरम्यानी रात को
डबरा जिला ग्वालियर से 56 बोरी मटर व 14-15 जून की दरम्यानी रात को करैरा
से 60 बोरी गेंहू चोरी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी के पास से चोरी में
उपयोग किए गए वाहन बुलेरो पिकअप सहित चोरी गया माल बरामद कर पुलिस ने अपने
कब्जे में लिया गया। इस कार्रवाई में में दिनारा थाना प्रभारी रामराजा
तिवारी, एएसआई कल्याणसिंह कुशवाह, संजय कुमार भगत, प्रेमलाल पांडेय, प्रधान
आरक्षक ताराचन्द्र सागर, चरणसिंह, आरक्षक दीपेंद्र गुर्जर, मनीष कुमार,
हिमांशू चतुर्वेदी, सेवाराम पांडेय, रूपेंद्र यादव, गोविंदसिंह, सोनेराम,
प्रतिपाल सिंह, दीपक कुमार, सैनिक धर्मपाल की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment