ग्वालियर| ग्वालियर में आज शाम रेलवे यार्ड पर खडी सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन की एक जनरल बोगी में अचानक आग लग गयी जिसे बडी मशक्कत के बाद बुझाया गया। ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद रेल यातायात को लगभग एक घंटे के लिए रोक दिया गया।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11111 सुबह ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां से ट्रेन को सफाई के लिए रेल यार्ड पर भेज दिया गया था। वहां शाम के समय ट्रेन की एक जनरल बोगी में आग लग गयी। इसकी सूचना रेलवे और पुलिस के अधिकारियों को दी गयी जिसके बाद दमकल वाहन बुलाए गए और दुर्घटनाग्रस्त बोगी को अलग कर लगभग तीन घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की घटना में ट्रेन की बोगी पूरी तरह से जल गयी है। पुलिस और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों को खुलासा नहीं हो सका है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। वहीं झांसी के मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

सुशासन एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप, 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment