मुरैना। गणेशपुरा से दवा लेने पति के साथ निकली महिला
ने पुराने बस स्टैंड पर प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो पति से मारपीट की और
फिर प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति पुलिस कोतवाली में मामला दर्ज कराने
पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक
इस्लामपुरा निवासी इस्लाम खान अपनी पत्नी जरीना को रविवार को दवा दिलाने के
लिए डॉक्टर के पास ले जा रहा था। दोपहर में जैसे ही पुराने बस स्टैंड पर
इस्लाम जरीना के साथ पहुंचा, तभी टेकनपुर निवासी गोलू पंडित बाइक से आया और
उसकी पत्नी को ले जाने लगा। जब इस्लाम ने उसे रोका तो उसकी पत्नी जरीना व
गोलू पंडित ने उससे मारपीट कर दी। मारपीट के बाद गोलू जरीना को लेकर भाग
निकला। इसके बाद इस्लाम पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
पहले भी भाग चुकी है महिला
पीड़ित
इस्लाम ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी गोलू पंडित के साथ भाग चुकी है।
पुलिस ने उसे बरामद किया था और नारी निकेतन भेज दिया था। 8 अगस्त को ही
जरीना को नारी निकेतन ग्वालियर से लेकर आया था। इसके बाद वह फिर से गोलू के
साथ चली गई। महिला के दो बच्चियां हैं, जो इस्लाम के पास ही हैं।
पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की पिटाई
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News






Be First to Comment