भिंड। बुजुर्ग महिला के हाथ से डंडा लगने से गाय के
बछड़े की मौत हो गई। पंचायत ने इसे गोवंश की हत्या माना और सात दिन घर से
बाहर रहकर भीख मांगने और गंगा स्नान करने का फरमान सुना दिया। इस फरमान के
बाद बुजुर्ग को उसकी बेटी के घर भिजवा दिया गया।
शनिवार को जब यह बात
फैली तो पंचायत ने बुजुर्ग महिला को बेटी के घर से वापस बुलाया। वापस आईं
बुजुर्ग पंचायत के फैसले से इतनी आहत थीं कि वो बेहोश होकर गिर पड़ीं।
आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बात और न बिगड़े, इसके
लिए सरकारी अस्पताल से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां
उनकी हालत स्थिर है।
मध्य प्रदेश के भिंड स्थित वार्ड 39 मातादीन का
पुरा में श्रीवास नगर में कमलेश देवी (55) 31 अगस्त को सुबह घर के बाहर गाय
का दूध निकाल रही थीं। इसी दौरान बछड़ा दूध पीने के लिए आ गया। कमलेश देवी
ने बछड़े को अलग किया, लेकिन वह हटा नहीं तो उन्होंने डंडे से उसको हटाया।
डंडा लगने से बछड़े की मौत हो गई।
घटना की जानकारी समाज के लोगों को
हुई तो तत्काल पंचायत की गई। पंचायत ने फैसला सुनाया कि कमलेश देवी के हाथ
से बछड़े की मौत हुई है, जो गोवंश की हत्या है। ऐसे में उन्हें सात दिन घर
से बाहर रिश्तेदारों के घर या गांव में रहकर भीख मांगनी होगी और फिर गंगा
स्नान करना होगा। गंगा स्नान के बाद घर आकर कन्या भोज करेंगी। तब उनके सिर
से बछड़े की मौत का पाप हटेगा।
बछड़े की मौत पर बुजुर्ग महिला को भीख मांगने का फरमान
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment