Press "Enter" to skip to content

अध्यापकों में आक्रोश अपनी संविलियन की मुख्य मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

खनियाधाना :- विकासखंड खनियाधाना  मैं शिक्षा विभाग में संविलियन को लेकर आज अपनी मुख्य मांग को लेकर अध्यापकों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार महोदय द्वारा एक ज्ञापन सैकड़ों की तादाद में अध्यापकों ने तहसील कार्यालय जाकर सौंपा अध्यापकों की मुख्य मांग लंबे समय से राज सरकार से चली आ रही है शिक्षा विभाग में संविलियन  अध्यापकों ने पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ ब्लॉक स्तर पर और जिले स्तर पर ज्ञापन आज दीया और शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया अध्यापकों की माननीय मुख्यमंत्री जी मांग है कि उन्हें जब शिक्षा का सेवा करने का अवसर दिया है तो उन्हें शिक्षा विभाग भी दिया जाए आज अध्यापकों को काम शिक्षा का करना होता है और विभाग पंचायत का दिया है जिसका अध्यापक हमेशा से विरोध करते आए है आज अन्य कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दे दिया गया है और अध्यापकों के साथ दोगलापन किया गया है उन्हें सातवां वेतनमान नहीं दिया गया है ना तो अध्यापकों को अनुकंपा नियुक्ति मिलती है ना बीमा मिलता है ना पेंशन के हकदार हैं जिससे उनका भविष्य परिवार का भविष्य अंधकारमय है अध्यापकों की शासन से मांग है कि उनका शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाए आज ज्ञापन देने राज अध्यापक संघ अध्यक्ष परवेज खान आजाद अध्यापक संघ अध्यक्ष रामलाल भगत धर्मेंद्र खर मदन जयप्रकाश यशपाल मुकेश संजीव चंदू अरुण राहुल गिर्राज राम सिंह संतोष आदि सैकड़ों अध्यापकों ने तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!