बालाघाट। रामपायली थाना अंतर्गत चिचगांव के समीप से
होकर जाने वाली वैनगंगा नदी के तेज बहाव में चिचगांव के 2 बालक बह गए। इन
बालकों की तलाश की जा रही है।
घटनास्थल पर मौजूद रामपायली थाना
प्रभारी श्री सिसोदिया ने बताया कि मवेशी धोने आये 2 बालक को यहां देखा गया
था, किन्तु बाद में उनकी कोई जानकारी नहीं मिलने से उनके नदी में बहने की
आशंका के चलते रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। होमगार्ड के तैराक नदी में
बालकों की तलाश कर रहे हैं। नदी किनारे एक बालक के कपड़े मिले हैं।



