Press "Enter" to skip to content

रातभर पड़ा रहा रिटायर शिक्षक का शव, जानकारी मिलने पर नहीं पहुंची पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी। रिटायर शिक्षक मनोहर लाल सोनी सोमवार को रात करीब 11 बजे घर से निकले थे। उन्हें घबराहट हो रही थी तो वे डॉक्टर को दिखाने का कहकर निकले। इसके बाद वे रातभर घर नहीं आए। करीब 3 बजे रात में वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को सड़क पर उनका शव दिखाई दिया। उसे लगा कि कोई शराब पीकर रास्ते में पड़ा है और वह अनदेखा कर निकल गया। इसके बाद सुबह 4 बजे जब मॉर्निंग वॉक करने वाले निकले तो उन्होंने शव देखा और थाने पर इसकी जानकारी दी। 

 

इसके बाद कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया। जब सुबह 5 बजे मोहल्ले के लोग उठे तो उन्होंने शव को पहचाना और फिर से पुलिस को फोन किया, लेकिन तब भी कोई नहीं आया। सुबह करीब 6.15 बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने शव देखकर टीआइ पूनम सविता को फोन किया। इसके बाद टीआइ वहां पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!