Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, 3 घायल / Shivpuri News

करैराकरैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रामनगर गथाई व मुंगावली में मंगलवार की दोपहर हुए मौसम में बदलाव sक kसथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा 3 महिलाएं घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दतिया का रहने वाला लालजी पुत्र रामप्रकाश शर्मा मुंगावली में अखड रामायण के पाठ में शाामिल होने के लिए जा रहा था दोपहर करीब 1 बजे अचानक बिजली गिरी और उसकी चपेट में लालजी आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ ही दूरी पर आकाशीय बिजली गिरने से रोज जाटव घायल हो गई। इसके अलावा रामनगर गधाई में खेत पर काम करते समय लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी जिसमें रामवती कुशवाह व खम्बो कुशवाह दोनों झुलस गई जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!