मुरैना। सबलगढ़ थाना क्षेत्र के तहत नगरपालिका के सामने नामजद आरोपियों ने एक युवक से मारपीट कर दी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड दो के प्रेमचंद गुप्ता का विवाद खार नाला निवासी दीपू सिंघल से चल रहा था। शनिवार को नगरपालिका के सामने दीपू ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए प्रेमचंद गुप्ता से मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



