
करैरा। नगर के तहसील कार्यालय के सामने अनमोल किराना एवं अनमोल ट्रैक्टर की दुकान पर एक लड़के ने गल्ले में रखें हजारों रुपयों के ऊपर हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक संजय नीखरा (संजू) बताया कि सुबह लगभग 10 बजे दुकान के बाहर कुछ काम कर रहा था इतने में एक लडका आया और उसने यहां वहां देखा और गल्ले में रखें लगभग 3000 हजार रुपए पर गल्ला खोलकर हाथ साफ कर दिया यह सारी घटना टीम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और जब तक दुकान संचालक कुछ समझ पाता तब तक वह लड़का वहां से रुपए लेकर चंपत हो गया। मामले को लेकर संजय नीखरा ने पुलिस में शिकायत की है।






Be First to Comment