Press "Enter" to skip to content

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना माता बहिनो को धुँए से मुक्ति दिलाएगी -सपना दुबे

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शनों का हुआ वितरण कार्यक्रम 
अनंत गैस एजेंसी ने किया उज्ज्वला पंचायत का आयोजन
एक सैकड़ा गैस कनेक्शनो का हुआ वितरण 
दिनारा- अनंत भारत गैस ग्रामीण वितरण दिनारा पर शुक्रवार को  उज्ज्वला पंचायत का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सपना दुबे भाजपा कार्यसमिति सदस्य  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गहोई महिला सभा भावना रूसिया दिनारा विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य आरती जयजय वकील,जनपद उपाध्यक्ष बेबी एनएस यादव,सरपंच प्रतिनिधि भानुप्रताप यादव,मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता आदि शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन व अतिथि स्वागत से की गई तदुपरांत अतिथियो द्वारा गैस के लाभ बताए कार्यक्रम का मधुर संचालन प्रदेश कार्य समति सदस्य सपना दुबे ने किया सपना दुबे के द्वारा बताया गया कि मोदी सरकार के द्वारा तीन करोड़ पचास लाख महिलाओ को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए महिलाएं  लकड़ी सिगड़ी चूल्हे पर अब खाना नही पकाएगी लकड़ी चूल्हों पर खाना पकाने से कई माता  बहिनो की आँखें भी खराब हो जाती है इसलिए हमारी मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्राम ग्राम में चलाई जा रही है स्वसहायता समूहों को भी इस योजना के तहत कनेक्शन दिए जा रहे है इस दौरान अनंत ग्रामीण गैस एजेंसी के संचालक विपिन सक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत करीब तीन दर्जन ग्रामो से आये पात्र हितग्राहियों को अतिथियो के माध्यम से एक सैकड़ा से ऊपर गैस कनेक्शन वितरण कराये साथ ही गैस उपयोग के तरीके बताये इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र बेमटे,भाजपा महामंत्री वीरेंद्र यादव व कैलाश लोधी,भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीटू दुबे,नरेश सक्सेना,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामसिया परिहार,दिनारा सचिव सुरेश गुप्ता,शिशुपाल यादव,संजीव सक्सेना,मनोज शर्मा,विनोद बाथम,धर्मेंद्र खटीक,अंकित खटीक,ज्ञानसिंह परिहार,कल्ला आदि उपस्थित थे
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!