
शिवपुरी। भौंती थाने के हिम्मतपुर गांव में 21 साल की युवती माता-पिता को खाना लेकर खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
21 साल की युवती अपने पिता व मां को गुरुवार की दोपहर 12 बजे खाना देने जा रही थी। रास्ते में खच्चू पुत्र मानसिंह लोधी निवासी हिम्मतपुर ने रोक लिया और देवीसिंह के मकान में ले जाकर गलत काम किया। पुलिस ने दुष्कर्म सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।




