शिवपुरी। दिनारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से दिनारा क्षेत्र में एक जुए के फड़ पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक जुआरी मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 45590 रुपए सहित एक ताश की गड्डी जब्त की है।
जानकारी के अनुसार दिनारा थाना प्रभारी आरआर तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुराना दिनारा के दीवान बाबा के मंदिर के पास में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर से श्री तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी तो कल्याण, बल्ले आदिवासी, ज्ञानी यादव और शिवपाल यादव निवासीगण दिनारा को जुआ खेलते हुए पाया गया। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment