न तो लड़की माता-पिता के साथ जाना चाहती और माता-पिता ने भी ले जाने से किया इनकार
![]() |
| file photo |
शिवपुरी। दिनारा थाना प्रभारी आरआर तिवारी द्वारा सक्रियता दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर ही प्रेमी जोड़े को धरदबोचने में सफलता प्राप्त की है। कल ही नाबालिग लड़की के पिता ने थाने पहुँचकर संदेही के खिलाफ अपनी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट लिखाई थी जिस पर से पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था।
जानकारी के अनुसार सलैया की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी को गाँव का ही रहने वाला पंकज लोधी बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया। किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने पंकज के खिलाफ अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। इसके बाद दिनारा थाना प्रभारी आरआर तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों ओर सेे घेराबंदी कर दी। इसके बाद दिनारा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही शिवपुरी रोड पर काली पहाड़ी के पुल के पास से प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाया तो लड़की ने माता-पिता के पास जाने से इनकार कर दिया उसका कहना था कि वह पंकज के साथ ही रहेगी, वहीं दूसरी ओर माता-पिता भी लड़की को अपने साथ ले जाना नहीं चाहते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस ने लड़के को जेल भेज दिया, वहीं लड़की के नाबालिग होने के कारण उसे अल्पकालीन महिला आवासगृह ग्वालियर भेजा गया। यहाँ उल्लेखनीय है कि दिनारा पुलिस ने इससे पूर्व भी पेट्रोल संचालक के साथ हुई लूट के आरोपियों को चंद घंटों में ही दबोच लिया था।







Be First to Comment