जहरीले कीड़ा के काटने से वृद्धा की मौत

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम अलगी में रहने वाली धनकुवर पत्नी भागीरथ प्रसाद जोशी उम्र 80 वर्ष को विगत अलसुबह अपने घर पर ही किसी जहरीले कीड़ा ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।