ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत जितेन्द्र पुत्र रामू कंजर उम्र 28 वर्ष निवासी सिद्धपुरा थाना कोलारस अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गाँव से बदरवास आ रहा था जैसे वही एनवारा मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञात ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही वाहन चलाते हुए उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि जितेन्द्र की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।