Press "Enter" to skip to content

महिला के कान से बाले व पायल जबर्दस्ती उतरवाकर ले गया युवक

दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के कस्बे में गुरुवार को एक महिला अपने घर थी, तभी एक युवक आया और बताया कि उसके पति व बेटे ने दवाई के लिए पैसे मंगाए हैं। जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो युवक ने महिला के कान में पहने वाले और पायल जबरदस्ती उरतवा ली और मौके से भाग निकला। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति व बेटे को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कस्बे में रहने वाले हेमंत रावत ने बताया कि उनकी मां मुन्नी देवी रावत दोपहर के समय घर पर थी और पिता दुकान पर गए थे, तभी एक युवक आया और उनसे कहा कि आपके पति व बेटे ने पैसे मंगाए हैं। इस पर महिला ने मना किया तो युवक ने जबरदस्ती करके उनके कान के बाले और पायल निकलवा ली और मौके से भाग गया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई है। इधर थाना प्रभारी रामराजा तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!