
भौंती थाना क्षेत्र के महोवा टपरियन गांव में चोरों ने घर से 25 किग्रा घी सहित नगदी व जेवर चुरा लिए। फरियादी मेहरबान (48) पुत्र भागीरथ लोधी निवासी ग्राम महोवा टपरियन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 3 मार्च को गमी में शामिल होने गया था।
घर पर पत्नी व बच्चे थे। अज्ञात बदमाश घर में घुस गए और दूसरे कमरे में रखा 25 किग्रा घी, सोने की चेन, झुमकी, चांदी की करधौनी, बिछिया सहित 20 हजार रुपए नगदी चुराकर ले गए।




