Press "Enter" to skip to content

कभी भी हो सकती है गंभीर दुर्घटनाएं, गढ्ढों और दुर्घटनाओं का चोली दामन का साथ रहा है जितने गढ्ढे उतनी दुर्घटनाएं

बामौरकलाँ। बामौरकलाँ में भी इन दिनों गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते नजर आते है।शिवपुरी जिले की सबसे बड़ी पंचायत बामौर कलाँ अपनी शांतिप्रियता के लिए मशहूर है।लेकिन समस्याएं उसकी शांति भंग कर रही है आलम ये है कि जनता को नई नई समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है।हाल ही में नई समस्या सामने आ रही है बामौर कलाँ नगर का प्रवेश द्वार जो कि स्टेट हाईवे 19 से सीधे जुड़ता है।और बस स्टैंड से भी साथ मे जुड़ा है ।इस प्रवेश द्वार पर ही 1 नाली जो कि दूर से देखने पर संकरी दिखती है पद यात्री तो इसको आसानी से पर कर जाता है लेकिन जैसे ही कोई दोपहिया या चार पहिया वाहन इसको क्रॉस करता है वैसे ही इसकी गहराई के कारण चालक अपना नियंत्रण वाहन से खो देता है इस कारण या तो दुर्घटना हो जाती है या किसी बड़े हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है।चूंकि गली संकरी है और दोनों ओर सब्जी बाले बैठे होते है।ऐसे में वे कभी भी हादसे का शिकार हो सकते है।हर बाहन चालक यात्रियों को प्रवेश करते समय सब्जी बालो की टोकरी हटाने का आग्रह करते देखा जा सकता है।देरी होने पर हाईवे पर भी जाम की स्तिथि निर्मित होती रहती है ।वाहन चालक को गली से वाहर निकलते ही वायी या दायीं ओर मुड़ना पड़ता है और तेज रफ्तार वाहन किसी को भी चपेट में ले सकते है।समस्या लिखने सुनने में जितनी छोटी है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उतनी ही विकराल है।उन्होंने इस बारे में जिम्मेदारों को भी बताया गया लेकिन नतीजा शून्य निकला

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!