छुरी के साथ युवक को पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। बदरवास थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से बीती रात्रि 10 बजे भूरा पुत्र हरीचरण धाकड़ उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झांडेल को संदिग्ध हालत में ग्राम नारायणपुर में मुरम की रोड पीपल के पेड़ के पास से दबोचा। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक धारदार छुरी बरामद हुई। युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन ऐनवक्त पर पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।