संचालक सहित बेटा, बेटी घायल, इटावा से छुट्टियां बिताकर घर जा रहा था परिवार
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम अटलपुर के समीप शिवपुरी-गुना फोरलेन पर रविवार शाम एक कार अनियंत्रित होने के बाद कई गुलाट खाकर पलट गई जिसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 100 व पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार कार सवार रामप्रसाद सिंह चौहान पुत्र अंगद सिंह चौहान मूल रूप से इटावा के ग्राम चिंडोली के रहने वाले हैं, लेकिन इस समय 376-1- मेघदूत नगर, गली नंबर 11, नंदा नगर इंदौर में रहते हैं। इंदौर में वे एक पेट्रोल पंप पर प्रबंधक हैं। रविवार को जब वे अपने परिवार के साथ इंदौर जा रहे थे, तभी उनकी कार बदरवास के अटलपुर पर नींद का झोंका आने से पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने कई गुलाट खाई और सड़क से नीचे चली गई। हादसा गंभीर होने से कार सवार रामप्रसाद की पत्नी कुसुमलता उम्र 45 वर्ष और रामप्रसाद की मां कटोरी बाई उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई। कार चला रहे रामप्रसाद सहित आर्मी में जवान उनका बेटा नितिन सिंह चौहान उम्र 20 वर्ष व बेटी बेबी चौहान घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार रामप्रसाद खुद कार चला रहे थे, जिनके साथ आगे उनकी पत्नी बैठी हुई थीं। पीछे मां कटोरी बाई और बच्चे बैठे थे। हादसे के समय कार का एयर बैग नहीं खुला, अन्यथा कुसुमलता की जान शायद बच सकती थी।






Be First to Comment